सतीश के मकान के आगे खड़ी गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस को गाड़ी में हथियार होने की सूचना मिली थी। तलाशी के दौरान कार से एक पिस्टल व एक देसी कट्टा मिला। कार से 11 कारतूस भी बरामद हुए। जब कार के संचालक से इसके बारे में परमिट व लाइसेंस मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। जिस पर पुलिस ने सतीश कुमार को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सतीश कुमार पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था। इसके खिलाफ 2023 व 2024 व 2025 में आर्म्स एक्ट और 2025 में माइनिंग एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।