प्राप्त राजस्व का उपयोग अनाथ बच्चों और विधवाओं की योजनाओं में होगा
सरकार का कहना है कि इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को सुदृढ़ करने में किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय के बाद राजधानी शिमला में पेट्रोल का दाम 102.45 रुपये से बढ़कर 103.05 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाल ही में अनाथों एवं विधवाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के उद्देश्य से इस सेस को मंजूरी दी थी।
सरकार का दावा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूती मिलेगी
सरकार का दावा है कि इससे जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 60 पैसे का न्यूनतम सेस लगाने का फैसला लिया गया है। इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल सस्ता मिलेगा। उधर, पेट्रोल और डीजल पर नए सेस की घोषणा के बाद राजनीतिक बहस भी तेज होने की संभावना है।