पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इस वर्ष मनरेगा के तहत निर्धारित 300 लाख कार्य दिवस अर्जित करने के लक्ष्य के विपरीत 346.80 लाख कार्य दिवस अर्जित किए हैं। उन्होंने सचिवालय में हिमाचल प्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत 1414.65 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। 1,52,875 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। चालू वित्त वर्ष में अब तक मनरेगा के तहत 6.78 लाख परिवारों और 9.56 लाख व्यक्तियों को रोजगार दिया जा चुका हैं। इससे 77,245 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार दिया गया है।
इस बैठक में प्रदेश पंचायतीराज विभाग के सचिव राजेश शर्मा और नीरज चांदला, अतिरिक्त निदेशक और संयुक्त सचिव, राज्य पंचायतीराज विभाग और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मनरेगा के तहत गत वर्ष तथा चालू वित्त वर्ष में की गई प्रगति की समीक्षा की गई। इसके कार्यान्वयन में पाई कमियों तथा कार्यान्वयन संबंधित आ रही परेशानियों पर भी चर्चा हुई।