फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के नाम रजिस्ट्री पर दो फीसदी मिलेगी छूट

Fri, 20 Dec 2013 04:22 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में महिला के नाम पर जमीन के सौदे की रजिस्ट्री करवाने पर अब पंजीकरण शुल्क में दो फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


हिमाचल विधानसभा ने वीरवार को भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक-2013 को पारित कर दिया है।

इसके लागू होने से अब वर्तमान पांच फीसदी पंजीकरण शुल्क की दर में बदलाव होगा।

महिला के नाम रजिस्ट्री करवाने पर शुल्क अब चार फीसदी हो जाएगा और पुरुष के नाम करवाने पर कुल कीमत का छह फीसदी।
यानी यह अंतर दो फीसदी का हो गया है।

विधानसभा में विधेयक को रखते हुए राजस्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि सरकार यह कदम महिला सशक्तिकरण के लिए उठा रही है।

दो फीसदी शुल्क की इस छूट का लाभ लेने के लिए लोग महिलाआें के नाम पर रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रेरित होंगे।
भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ने संशोधन में सुझाव दिया कि पुरुषों वाले शुल्क को छह फीसदी करने के बजाय पांच फीसदी ही रहने दिया जाए।

लेकिन, सरकार ने इसे स्वीकार न करते हुए विधेयक को पारित कर दिया। यह अधिसूचना के साथ ही अब लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें