राज्य स्तरीय एनएसएस आरडी कैंप 17 जनवरी से राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी में शुरू होगा। इसमें अलग-अलग जिलों से चुने 50 छात्र और 50 छात्रा स्वयं सेवी हिस्सा लेंगे। ये स्वयं सेवी रिज मैदान पर होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर पुलिस के साथ कदमताल करते नजर आएंगे। कैंप के दौरान स्वयं सेवी दिन में परेड की रिहर्सल में शामिल होंगे, वहीं सुबह के समय व्यायाम और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।