फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP ILMA AFROZ: एसपी इल्मा की बद्दी में तत्काल नियुक्ति पर गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी

Sun, 29 Dec 2024 02:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज की बद्दी में तत्काल नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज की बद्दी में तत्काल नियुक्ति के लिए प्रदेश के गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी करते हुए इस पर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश राकेश कैंथला की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई पर यह आदेश दिए।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि अगर एसपी इल्मा की बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में तैनाती की जाएगी तो वहां की आम जनता सुरक्षित महसूस करेगी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में ड्रग माफिया और खनन माफिया का गढ़ बना हुआ है। उक्त क्षेत्र की पुलिस इन ड्रग माफिया और खनन माफिया के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई शुरू करने में विफल रही है।

वर्ष 2024 में जब से इल्मा को बद्दी में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया, तब से इस क्षेत्र में उन्होंने अच्छा काम किया है। उन्होंने एनजीटी के सभी निर्देशों के साथ-साथ हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से पारित सभी आदेशों को लागू करने का काम किया। उन्होंने ड्रग माफिया और खनन माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। जब से पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज अवकाश पर चली गईं, तब से क्षेत्र की पुलिस ने अपनी कार्यशैली व योजना बदल दी है। ड्रग और खनन माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो, इसलिए पुलिस अधीक्षक को अनिश्चित काल के लिए छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें