निदेशक एनआईटी हमीरपुर प्रो़ एचएम सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी और विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि नासा स्पेस एप्स चैलेंज को क्रैक कर इस तरह का पोर्टल विकसित करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। एनआईटी हमीरपुर के विद्यार्थियों ने नासा के चैलेंज के प्रथम चरण को क्रैक कर लिया है। उनके पोर्टल से आसानी से वैज्ञानिको को उपग्रहों के डाटा अधिग्रहित करने की स्टीक जानकारी मिलेगी। कब, कहां से गुजर कर उपग्रह डाटा संग्रहित करेगा, इसकी एकदम स्टीक जानकारी मिलेगी।
4 उपग्रहों का डाटा पोर्टल पर करवाया गया उपलब्ध
अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा लैंडसेट 8 और 9 और यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के सेंटीनल 1 और 2 का डाटा पोर्टल पर उपलब्ध है। नासा के इस चैलेंज में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को इन उपग्रहों का एक्सेस दिया जाता है, ताकि वह चैलेंज को पूरा कर सकें। ऐसे में एनआईटी के विद्यार्थियों के पोर्टल की सटीकता को स्वीकार करते हुए नासा ने उन्हें चैलेंज के अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है।