फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का CM सुक्खू पर तंज, बोले- घर में नहीं दाने, सीएम चले भुनाने

Wed, 11 Dec 2024 10:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर।

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के दो साल पूर्ण होने पर बिलासपुर में हुए कार्यक्रम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी अनोखी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है। उन्होंने एक प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का दो साल का राज दुर्व्यहार, अव्यवस्था, वादाखिलाफी भरा रहा है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी अनोखी सरकार है जो अपनी नाकामियों का जश्न मना रही है। हिमाचल के इतिहास की ये सबसे बड़ी दिशाहीन, असंवेदनशील और निकम्मी सरकार है जिसने प्रदेश के हर वर्ग को सिर्फ ठगने और अपने मित्रों की तिजोरी भरने का काम किया है।

विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां तो वही बात है कि घर में नहीं दाने सीएम सुक्खू चले भुनाने। जिन लोगों को आज शर्म से अपने घरों में बैठना चाहिए था, आज वे पूरे गाजे-बाजे के साथ अपने नाकामी का जश्न मना रहे हैं। हिमाचल में सरकारी संरक्षण में खनन माफिया, शराब माफिया और चिट्टा माफिया फल फूल रहा है। आखिर इन माफियाओं से काला धन किसके खाते में जा रहा है। आज हिमाचल का खजाना लुट रहा है, कालाबाजारी बढ़ रही है और यह निकम्मी कांग्रेस सरकार प्रदेश पर कर्ज का बोझ लादे जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें