फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Monsoon: हिमाचल में 10 दिन में हो जाएगी मानसून की विदाई, आगामी एक हफ्ता मौसम साफ, जानें पूरी अपडेट

Mon, 30 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में इस बार भी अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा होने का पूर्वानुमान है। आगामी पांच अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश से अगले 10 दिनों के भीतर मानसून के विदा होने के आसार बन गए हैं। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पंजाब के फिरोजपुर, हरियाणा के सिरसा, राजस्थान के चुरू, अजमेर, माउंट आबू और जूनागढ़ के कुछ क्षेत्रों से विदा होने लग पड़ा है। पिछली बार हिमाचल में 6 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। इस बार भी अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा होने का पूर्वानुमान है। आगामी पांच अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहने के आसार हैं। ऐसे में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समय पर विदा हो सकता है। हालांकि, प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य तिथि 25 सितंबर मानी गई है।

विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
प्रदेश में जारी मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 27 जून से 29 सितंबर तक प्रदेश में 597 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 732 मिलीमीटर बारिश का सामान्य माना गया है। शिमला और बिलासपुर जिले के अलावा अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। शिमला में सामान्य से 15 और बिलासपुर में 3 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

जिला चंबा में सामान्य से 35, हमीरपुर में 28, कांगड़ा में 3, किन्नौर मेें 21, कुल्लू में 19, लाहौल-स्पीति में 69, मंडी में 1, सिरमौर में 2, सोलन में 21 और ऊना में 30 फीसदी कम बारिश हुई है। वर्ष 2022 में प्रदेश से 12 दिनों की देरी से 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। वर्ष 2023 में 24 जून से 6 अक्तूबर तक प्रदेश में 832 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 672 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इससे पहले वर्ष 2018 में सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
 
ऊना  33.4
बिलासपुर 31.3
चंबा 31.3
नेरी 31.0
बरठीं 29.5
मंडी 29.4
शिमला 24.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें