पंडोह (मंडी)। थर्ड बटालियन पुलिस मैदान पंडोह में खनन विभाग की ओर से खनन रक्षक के आठ पदों के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया गया। इसमें युवाओं के साथ युवतियों ने भी खूब पसीना बहाया।
मैदान में कुल 247 उम्मीदवारों ने दमखम दिखाया। इसमें महिला उम्मीदवार 102 और पुरुष उम्मीदवार 145 शामिल रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत कई चरणों में प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। 100 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़, लंबाई और अन्य पड़ाव से उम्मीदवारों को गुजरना पड़ा। इन परीक्षणों के माध्यम से उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, गति और सहनशक्ति का आकलन किया गया। मैदान में कुल 99 अभ्यर्थी सभी पड़ाव पार करने में सफल रहे। इनमें 36 महिला और 63 पुरुष उम्मीदवार शामिल रहे।
परीक्षण प्रक्रिया के दौरान एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह स्वयं पंडोह पुलिस मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की निगरानी की। वहीं, जिला खनन अधिकारी मंडी शैलजा चौधरी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। अंतिम उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
....बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में की है, लेकिन अभी तक नौकरी न मिलने के कारण खनन रक्षक की भर्ती में भाग लेने आया हूं।
-तुषार निवासी सुंदरनगर
-
बीए पास हूं। कई जगह नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन न मिलने के कारण अब भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया है। उम्मीद है कि यहां कुछ बनें।
-अमित, निवासी करसोग
000
पंडोह : तुषार निवासी सुंदरनगर