फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए दौड़ेंगे युवा : भूपिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, बैठकें भी होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। नशा मुक्ति अभियान समिति धर्मपुर खंड कमेटी की बैठक वीरवार को खंड अध्यक्ष भूपिंद्र भूप्पी की अध्यक्षता में भराड़ी में हुई। इसमें नशा मुक्ति अभियान के अगले चरण में क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें करने और मिनी मैराथन आयोजित करने की योजना बनाई। सजाओपिपलू क्षेत्रीय कमेटी की बैठक 15 मई, संधोल की 16 और धर्मपुर की 17 मई को निर्धारित की गई।
इसके बाद 25 मई तक बरोटी और टिहरा कमेटियों की बैठकें होंगी। मई में अंतिम सप्ताह में सजाओपिपलू में युवाओं के लिए मिनी मैराथन होगी। जून में संधोल, बरोटी, धर्मपुर और टिहरा में मिनी मैराथन आयोजित करने की योजना है। भूपिंद्र भूप्पी ने बताया कि टिहरा के बाद क्षेत्रीय स्तर पर सजाओ, संधोल, बरोटी और धर्मपुर पर मिनी मैराथन होगी। इससे युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो युवा नशे के आदी हैं, उनके लिए परामर्श केंद्र स्थापित किए जाएं। साथ ही इलाज की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति की सचिव सुनीता विष्ट ने बताया कि उपायुक्त मंडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नशा मुक्ति के लिए काम करने वाले वालंटियरों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। महिला मंडलों, जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पूर्व सैनिकों को शामिल करते हुए नशा मुक्ति के लिए निगरानी समितियां गठित की जाएंगी। बैठक में रणताज राणा, कृष्ण देव गुलेरिया, भोलादत्त, अशोक आनंद, करतार सिंह, युद्धवीर ठाकुर, सतपाल चौहान, सुरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें