कहा- लाखों युवाओं को रोजगार देने की गारंटी पूरी नहीं कर पाई सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार के लॉटरी शुरू करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने की गारंटी पूरी नहीं कर पाई और अब राजस्व जुटाने के लिए लॉटरी का सहारा ले रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन चार वर्ष पूरे होने को हैं और युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला। हिमाचल के युवाओं को रोजगार चाहिए, लॉटरी का टिकट नहीं। सरकार को लॉटरी के बजाय शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, पर्यटन और स्वरोजगार के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली नीतियों से बचना चाहिए।