फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक नशे से 18 घंटे में आदी हो रहे युवा : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सिंथेटिक नशे का सेवन कर युवा 18 घंटे में आदी हो रहे हैं। इससे परिवार और सामाजिक रिश्ते टूट रहे हैं। नशेड़ी असामाजिक गतिविधियां में शामिल हो रहे हैं। एक साल के भीतर कई युवाओं की मौत हुई है, जो चिंताजनक है। सज्याओपिपलु में आयोजित जागरूकता शिविर में यह बात जिला बाल सरंक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन नशामुक्त भारत अभियान के तहत मंडी साक्षरता एवं जनविकास समिति, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और जिला बाल सरंक्षण कार्यालय ने किया। कहा कि समाज के हर व्यक्ति को नशामुक्त अभियान में सहयोग करने की जरूरत है, तभी युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे। युवाओं को सिंथेटिक ड्रग से बचाने के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाया जाना जरूरी है। इस अवसर पर हरिचंद, कृष्ण देव, मोहनलाल, जुल्मी देवी, सोमा देवी, कमला देवी आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें