सरकाघाट में बस किराया वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश में बस किराया बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस सरकाघाट ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यदोपति ठाकुर की अगुवाई में युकां कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए 25 फीसदी किराये का विरोध किया।
इस मौके पर उन्होंने सरकाघाट मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। यदोपति ठाकुर ने कहा कि जहां कोरोना काल में आम लोग अपना रोजगार खो बैठे हैं, समस्त जनता आर्थिक मंदी से जूझ रही है, ऐसे मौके पर जनता को मरहम लगाने की बजाय उन पर जनविरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं। कहा कि किराया बढ़ोतरी के इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में इस प्रदर्शन को उग्र किया जाएगा। बाद में युकां नेताओं ने एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से राज्यपाल को किराया कम करने के लिए ज्ञापन भेजा।
इस धरने प्रदर्शन में प्रवीण चंदेल, सौरव शर्मा, गौरव शर्मा, कुलदीप ठाकुर, राहुल ठाकुर, अंकित बन्याल, राजेश शर्मा, सुनीश शर्मा, शांता कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
000