फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंजाब नंबर की स्कूटी से 268 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने स्कूटी सवार युवक के कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद की। शनिवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने तरोट फोरलेन पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदेह के आधार पर पंजाब नंबर की एक स्कूटी को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो 268 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मकान नंबर 44, रामनगर, तहसील व जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और इसकी सप्लाई मंडी या पंजाब में कहां की जानी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें