फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्रस्ना लैब की भीड़ में सामान्य लैब का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
समय अवधि के बाद भी जरूरतमंद मरीजों के हो रहे टेस्ट, दो घंटे में मिल रही रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में क्रस्ना लैब की लंबी कतारों के बीच सामान्य प्रयोगशाला जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत बन रही है। लैब का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी दूर-दराज से आने वाले मरीजों के आग्रह पर कर्मचारियों की ओर से टेस्ट सुविधा दी जा रही है। इससे मरीजों को निजी लैब के चक्कर काटने और महंगे दाम चुकाने से राहत मिल रही है।
अस्पताल की सामान्य प्रयोगशाला में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक सैंपल लिए जाते हैं। इसका उद्देश्य दोपहर दो बजे तक रिपोर्ट तैयार कर मरीजों को उपलब्ध करवाना है। सामान्य लैब में टेस्ट करवाने वाले मरीजों को करीब दो घंटे में रिपोर्ट मिल रही है। जबकि क्रस्ना लैब में अधिक भीड़ के कारण रिपोर्ट के लिए दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे कई बार मरीजों के उपचार में भी देरी होती है।
विज्ञापन

पैलेस निवासी ओमचंद शर्मा, बहना निवासी कृष्णा देवी, दुदर निवासी बीरी सिंह और तल्याहड़ निवासी पार्वती सहित अन्य मरीजों ने बताया कि निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी आग्रह करने पर लैब कर्मचारी टेस्ट करने में सहयोग कर रहे हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता है। सामान्य लैब में समय पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए दोपहर 12 बजे तक ही सैंपल लिए जाते हैं। आपात स्थिति में यदि किसी मरीज को सामान्य लैब में टेस्ट की सुविधा मिलती है, तो यह कर्मचारियों का सराहनीय और मानवीय सहयोग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें