फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: टकोली में निजी बस की चपेट में आने से युवती की मौत

Wed, 15 Oct 2025 12:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)।

सार

मंडी जिले में स्नोर घाटी के टकोली में निजी बस की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है।
विज्ञापन
निजी बस की चपेट में आने से युवती की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्नोर घाटी के टकोली में निजी बस की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है। हादसा बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे हुआ बताया जा रहा है। युवती की पहचान संजना(23) पुत्री गोपाल निवासी किगस (पनारसा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवती टकोली में खड्डी(शॉल बुनाई) सीखने जाती थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब वह टकोली में बस से उतरने का बाद अचानक बस की चपेट में आ गई। युवती को तुरंत सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही औट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें