राजकीय महाविद्यालय निहरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय महाविद्यालय निहरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन नागधार खेल मैदान में छात्र एवं छात्रा वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लंबी कूद और ऊंची कूद की स्पर्धाएं भी संपन्न हुईं। महाविद्यालय परिसर में शतरंज, कैरम बोर्ड और टेबल टेनिस जैसी इनडोर प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सीमा शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के परिणामों में छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में याशीश प्रथम, प्रवीण द्वितीय और पीयूष तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में याशीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हतेश द्वितीय तथा खेम राज और बोधराज संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में भी याशीश प्रथम, प्रवीण द्वितीय और खेम राज तृतीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, नामिका द्वितीय और रेणुका तृतीय रहीं। 200 मीटर में नामिका प्रथम, सोनाली द्वितीय और रेणुका तृतीय रहीं, जबकि 400 मीटर दौड़ में नामिका ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में छात्र वर्ग में याशीश प्रथम, खेमराज द्वितीय और उमेश तृतीय रहे। जबकि छात्रा वर्ग में देविंद्रा प्रथम, आकृति द्वितीय और आयुषी तृतीय रहीं।
ऊंची कूद में छात्र वर्ग में याशीश प्रथम, जगदीश द्वितीय और पीयूष तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में नामिका ने प्रथम, कांता ने द्वितीय और आकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में तृतीय वर्ष के छात्र विजयी रहे। जबकि छात्रा वर्ग में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने जीत दर्ज की। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी प्रो. रूपेश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन शेष स्पर्धाओं के साथ समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।