फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में यदोपती का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव यदोपती ठाकुर के पहली बार गृहक्षेत्र सरकाघाट आगमन पर सोमवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम ने शक्ति प्रदर्शन का रूप लेते हुए कांग्रेस की एकजुटता और जनाधार का स्पष्ट संदेश दिया।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते-पहुंचते ठाकुर का काफिला रैली में बदल गया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों ने एक मंच पर एकजुटता दिखाई। जनसभा को संबोधित करते हुए यदोपती ठाकुर भावुक दिखे। उन्होंने आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, रजनी पाटिल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह सहित पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। कहा कि सरकाघाट में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने वाले कांग्रेसी की जीत सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें