ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग में हिमालय रूप अखाड़ा से प्रशिक्षित पहलवान अपने कोच के साथ।
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के हिमालय रूप अखाड़ा ध्वाल के सात पहलवानों ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में संपन्न हुई सरदार पटेल यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इसमें 50 किलो वर्ग में हिना चौहान, 57 किलो वर्ग में कीर्तन चौहान, 65 किलो वर्ग में भास्कर चौहान, 70 किलो वर्ग में हिमांशु चौहान, 92 किलो वर्ग में सिद्धार्थ राव, 97 किलो वर्ग में धीरज ठाकुर और 125 किलो वर्ग में सिद्धार्थ ठाकुर का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में एक ही परिवार के तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। इन सभी पहलवानों को कोच रूप सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया है। इस मौके पर अखाड़ा के प्रधान मनोज ठाकुर, सचिव वीरेंद्र भारती, रजत ठाकुर, बाबूराम चौहान आदि ने अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है। संवाद