फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अखाड़ा ध्वाल के पहलवानों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग में हिमालय रूप अखाड़ा से प्रशिक्षित पहलवान अपने कोच के साथ।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के हिमालय रूप अखाड़ा ध्वाल के सात पहलवानों ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में संपन्न हुई सरदार पटेल यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इसमें 50 किलो वर्ग में हिना चौहान, 57 किलो वर्ग में कीर्तन चौहान, 65 किलो वर्ग में भास्कर चौहान, 70 किलो वर्ग में हिमांशु चौहान, 92 किलो वर्ग में सिद्धार्थ राव, 97 किलो वर्ग में धीरज ठाकुर और 125 किलो वर्ग में सिद्धार्थ ठाकुर का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में एक ही परिवार के तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। इन सभी पहलवानों को कोच रूप सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया है। इस मौके पर अखाड़ा के प्रधान मनोज ठाकुर, सचिव वीरेंद्र भारती, रजत ठाकुर, बाबूराम चौहान आदि ने अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें