फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निर्माणाधीन एनएच के मजदूरों को पांच को मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू और कंपनी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-03 हमीरपुर से सरकाघाट-धर्मपुर के निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को पांच अगस्त तक वेतन जारी हो जाएगा। किसी भी मजदूर को नहीं निकाला जाएगा और न ही छंटनी नहीं की जाएगी। यह आश्वासन सोमवार को निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों ने सीटू के पदाधिकारियों को बैठक में दिया।
इससे पहले कंपनी के अधिकारियों ने सरकाघाट पुलिस थाना में भी उक्त तिथि को वेतन जारी करने की बात कही थी। सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, दिनेश काकू, सुरेश शननी, सतीश राणा ने बताया कि बैठक में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था चोलथरा में की गई है। खाना पहले की तर्ज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कंपनी के मजदूरों ने सोमवार को सीटू के बैनर तले प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल किसान सभा कंपनी के निर्माण कार्य के कारण चोलथरा से पाड़च्छू पुल तक हुए नुकसान और पेश आ रही समस्याओं के बारे में पांच अगस्त से जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके बाद सरकाघाट में प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, सरकाघाट पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ने बताया कि मामले के समाधान के लिए कंपनी के अधिकारियों और मजदूरों को बुलाया गया था। दोनों में वेतन को लेकर समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें