फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधोल आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने की दिशा में हो रहा काम : चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- स्कूलों के लिए 1.97 करोड़ मंजूर, संधोल अस्पताल को 10 करोड़ रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने अब तक करीब 110 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। यह बात विधायक चंद्रशेखर ने शनिवार को संधोल में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के विकास और सुविधाओं के लिए 1.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। संधोल कॉलेज को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कॉलेज तो खोला, लेकिन स्टाफ की नियुक्तियां नहीं कीं, जिससे विद्यार्थियों की संख्या घट गई थी। मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने के बाद कॉलेज बहाल हुआ और प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संधोल आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने की दिशा में भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछली सरकार के समय लंबित भुगतान जारी कर वर्तमान सरकार ने संधोल अस्पताल और लघु सचिवालय जैसे निर्माण कार्यों को गति दी है। संधोल अस्पताल भवन के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और अगले दो-तीन माह में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, संधोल-कोठवा और वाया बैरी-धर्मपुर सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें