फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिलाओं ने रैंप पर बिखेरे जलबे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरौन पंचायत में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की सरौन पंचायत में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेटियां फाउंडेशन की जिला मंडी की अध्यक्ष लता पठानिया ने की। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया और सभी महिलाओं को बेटियां फाउंडेशन की ओर से सेनेटरी पैड वितरित किए गए। उपस्थित महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रैंप वॉक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसमें पूजा कुमारी प्रथम स्थान पर रही जबकि सुनीता कुमारी और सीमा देवी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को अध्यक्ष और सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन के तहसील टिहरा के अध्यक्ष विनय कुमार, तहसील सरकाघाट की सचिव रजनी देवी, जिला मंडी की सचिव मीना देवी, सहित मीनाक्षी, सत्या देवी,सावित्री, सीमा, कमलेश सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें