फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लद्दाख की महिला से दुराचार

Sun, 04 Sep 2016 07:20 PM IST
मंडी
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। शादी का झांसा देकर जंजैहली घाटी के एक व्यक्ति ने लद्दाख की एक महिला से दुराचार किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएचओ चांद किशोर ने दुराचार मामले की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख की महिला ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जंजैहली घाटी के बलैंढा निवासी भीम सिंह उसे शादी का झांसा देकर कुल्लू से अपने घर ले आया। महिला ने आरोप लगाया है कि तीन चार माह उसके साथ रहने के बाद भीम सिंह उससे शादी करने के लिए मना करने लगा। जिस पर महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर भीम सिंह के खिलाफ दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है। शनिवार शाम तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बताया जा रहा है कि लद्दाख की महिला कुल्लू में किसी दुकान में काम करती थी। जिसका फोन के माध्यम से भीम सिंह के साथ संपर्क हो गया। भीम सिंह मिस्त्री का काम भी करता है। उसने कुल्लू जाकर महिला से मुलाकात की और कई दिनों तक उनका प्रेम प्रसंग चलता रहा। जब भीम सिंह उसे शादी के बहाने अपने घर ले गया तो तीन चार माह बीत जाने के बाद उसने लद्दाख की महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिस पर महिला ने पुलिस में भीम सिंह के खिलाफ दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर दिया है तथा आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें