फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशा माफिया पर कार्रवाई के लिए सड़कों पर उतरी नारी शक्ति

विज्ञापन
चौंतड़ा में नशा मुक्ति अभियान  के तहत निकाली रैली में संगठनों के कार्यकर्ता बैनर के साथ। स्त्रो
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा में नारी शक्ति ने नशा माफिया के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उपमंडल की सैकड़ों महिलाओं ने रविवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली। इसमें मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर, माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, भाजपा नेता खुशबू शर्मा समेत पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मंडलों के सदस्य आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

हिम युवा जन कल्याण संगठन के तत्वावधान से आयोजित रैली में समाजसेवी केके सकलानी ने नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोगों का मनोबल बढ़ाया। सुकाबाग मेला मैदान में जनसभा में उन्होंने ड्रग फ्री हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक द्वेष से हटकर कार्य करने की अपील की। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार को नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए ताकि युवाओं का भविष्य गर्त में जाने से बच सके।
मेघना ठाकुर ने कहा कि समाज को अंधकार की ओर ले जा रहा नशा माफिया पर अगर समय रहते सख्त कार्रवाई न की गई तो इसके भयावह परिणाम देखने को मिलेंगे। माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, दुर्गा वाहिनी से खुशबू शर्मा ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। इससे पहले चौंतड़ा बाजार से सुकाबाग खेल मैदान तक एक रोष रैली निकाली गई। विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सेना से सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नशे के खिलाफ प्रहार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें