फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में रविवार सुबह एक महिला का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान कांडी निवासी वीना कुमारी के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:35 बजे मकान मालिक जितेंद्र ठाकुर ने पुलिस चौकी शहर मंडी को सूचना दी कि उनकी किरायेदार वीना कुमारी कमरे में फंदे से लटकी हुई हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के परिजनों को दी। वहीं, फॉरेंसिक जांच के लिए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सदर थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की गई। इस दौरान महिला रसोईघर में छत के पंखे की लोहे की कुंडी से स्टॉल के सहारे लटकी हुई मिली। आरएफएसएल की टीम और पुलिस ने शव का नियमानुसार निरीक्षण किया। कमरे की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए पति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों और गवाहों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। हालांकि, मामले में नियमानुसार आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें