फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड जोगिंद्रनगर के समीप एक बहुमंजिला इमारत से महिला के गिरने की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र में वीरवार एक हादसे में घायल महिला की नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बस स्टैंड जोगिंद्रनगर के समीप एक बहुमंजिला इमारत से महिला के गिरने की आशंका है।
पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महिला को वीरवार सुबह 9:00 बजे के उपरांत नाजुक हालत में स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान मोनिका ठाकुर (58) निवासी जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव भी परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। महिला की मौत के सही कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें