फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलथरा (मंडी)। चोलथरा कस्बे में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हमीरपुर स्थित राधा-कृष्ण मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। महिला ब्यासा देवी निवासी मसेरन चोलथरा कस्बे में अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आई हुई थी। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह सड़क के किनारे पैदल चल रही थी तभी सरकाघाट की ओर जा रहा एक ट्रक वहां से गुजर रहा था। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क काफी संकरी है और बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान पैदल चलने वालों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। बताया जा रहा है कि ट्रक को पास से आते देख महिला सड़क के किनारे ढांक की ओर हटने लगी, इसी दौरान उसकी टांग ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस को घटना की शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें