थुनाग (मंडी)। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर जिले में सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती निकाल रही है। इसके लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। चयन के लिए वॉक-इन साक्षात्कार 11 मार्च 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक उपरोजगार कार्यालय थुनाग में होगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उच्च शिक्षा, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी से अधिक और वजन 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। उम्मीदवार शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होना चाहिए। उप रोजगार कार्यालय प्रभारी जय कुमार ने बताया कि उम्मीदवार को मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण कार्ड लेकर आना होगा। संवाद