फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पलौहटा में फंदे से झूलती मिली महिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 29 Jun 2024 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के पलौहटा गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलती मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस जांच में अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवकी देवी (45) पत्नी दिला राम निवासी गांव पलौहटा अपने घर के एक कमरे में फंदा हुए झूलती हुई मिली। बताया जा रहा है कि घर में केवल महिला की सास ही मौजूद थी। जब सास कमरे में गई तो उसने देवकी देवी को फंदा से झूलता हुआ पाया। इसकी जानकारी उसने आस-पड़ोस के लोगों को दी।
ग्रामीणों ने मौका पर पहुंच कर महिला को फंदा से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया महिला के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें