फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली से महिला की मौत, दस भेड़-बकरियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट की स्वाड पंचायत के भाता रा डुग में सोमवार सायं हुआ हादसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बरोट( मंडी)। बरोट से 20 किलोमीटर दूर मुल्थान तहसील की स्वाड पंचायत के भाता रा डुग स्थान पर बिजली गिरने से एक महिला और दस भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। हादसे में जहां काली देवी आयु 42 साल पत्नी रोशन लाल की मौत हो गई। वहीं, भेड़ पालक को लाखों रुपये का भी नुकसान हुआ है। यह हादसा सोमवार को देर सायं हुआ। उस समय तेज गरज के साथ बिजली गिरी और बारिश भी हुई। इसी दौरान यह महिला अपनी भेड़-बकरियों के साथ आसमानी बिजली की चपेट में आ गई और इसकी मौत हो गई। भेड़ पालक रोशन ने बताया कि वह और उसकी पत्नी सोमवार को सायं अपनी भेड़-बकरियों को भाता रा डुग स्थान पर चराने गए थे कि इसी दौरान अचानक तेज बिजली कड़की और भारी बारिश हुई। बिजली की चपेट में आने से उनकी पत्नी और दस भेड बकरियों की मौत हो गई है। मुल्थान के तहसीलदार डाक्टर वरुण घुलाटी ने भी दस भेड़ बकरियों और महिला की मौत की पुष्टि की है और कहा कि बकरियों सहित काली देवी की भी उन्होंने हल्का पटवारी को मौके पर भेजा है और परिवार को फौरी राहत भी प्रदान की जा रही है। परिवार को मौके पर ही 25 हजार रुपये की राशि दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें