मंडी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निहरी से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर गर्भवती महिला की 108 एंबुलेंस में डिलीवरी हुई। एंबुलेंस के स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव करवाकर महिला को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी में भर्ती करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। घटना रविवार सुबह नौ बजे की है।
रविवार सुबह सीएचसी निहरी में प्रसव के लिए पहुंची महिला डिंपल को सुविधाओं के अभाव में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस अभी कुछ ही दूर गई कि महिला ने शिशु को जन्म दे दिया। एंबुलेंस में तैनात आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (ईएमटी) पूजा ने सुरक्षित प्रसव करवाया। इसके बाद एंबुलेंस चालक संदीप वापस निहरी अस्पताल ले आया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। संवाद