फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति सीएम का पुतला जलाने पर भाजपाइयों पर मुकदमा

Thu, 09 Feb 2017 09:53 PM IST
मंडी
विज्ञापन
करसोग में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र करसोग की अनदेखी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और सीएम का पुतला जलाया। उधर, पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने और सार्वजनिक स्थान पर पुतला जलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक भाजपा की ओर से वीरवार को पूर्व विधायक हीरालाल की अगुवाई में मासिक बैठक का आयोजन किया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बाजार में रोष रैली निकाली।
विज्ञापन


करसोग विधानसभा क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्यों पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। इसके बाद एसडीएम करसोग के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व विधायक हीरा लाल ने कहा कि करसोग मंडी जिला के दूरदराज क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र को विशेष मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। लेकिन, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करसोग क्षेेत्र में सामान्य विकास कार्यों में ग्रहण लग गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में करसोग नागरिक चिकित्सालय में विशेषज्ञ डाक्टरों के पद भरने में सरकार नाकाम रही है। करसोग क्षेत्र की सड़कों की हालात बद से बदतर है।

बिजली के अघोषित कटों से जनता परेशान है। बर्फबारी के बाद करसोग में 9 दिनों बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई तथा दूरदराज क्षेत्रों में बिजली बहाली के लिए 20 से 25 दिन का समय लग गया। करसोग परिवहन डिपो बनने के बाद भी किसी भी तरह की सुविधा लोगों को उपलब्ध नहीं हो पाई। इस मौके पर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष खुशीराम ठाकुर, हरि नारायण ठाकुर, निर्मल ठाकुर, दयानंद वर्मा, महासचिव सोहन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष केप्टन हेमराज शर्मा, सचिव नेत्र सिंह भाजयुमो अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, भीखमराम शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमीचंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


करसोग पुलिस ने मामला किया दर्ज
करसोग पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बिना अनुमति के रैली निकालने और सार्वजनिक स्थान पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पर भाजपा जनसमूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई कृष्ण लाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें