फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर से हटेगा तारों का जाल, सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर ( मंडी )। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में हादसों का कारण बन रहे बिजली के हाई बोल्टेज तारों के मक्कड़जाल की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में सीवरेज के संसाधनों में विस्तार कर स्वच्छता के कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे। सोमवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लोगाें की त्वरित समस्या के समाधान पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति ने कहा कि अनुमानित एक करोड़ के प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर हाल ही में पारित हुए प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए निदेशक शहरी विकास विभाग और प्रदेश कांग्रेस सरकार के नए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य से भी पत्राचार करेंगे। बैठक में सभी वार्डों में एक समान विकास को लेकर पार्षदों के सुझावों पर भी विचार-विमर्श हुआ । बताया कि करीब 6 हजार की आबादी वाली नगर परिषद के क्षेत्र में सीवरेज संसाधनों के विस्तार के लिए जलशक्ति विभाग को दोबारा लिखित तौर पर अवगत करवाकर अपने कार्यों को जल्द धरातल में उतारने का आह्वान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और इसके समाधान को लेकर वार्डवासियों से भी सहयोग मांगा। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में वार्डवासियों ने शहरी क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की मांग उठाई। खुले में कचरे के ढेर पर भी वार्डवासियों ने सुझाव दिए। बिजली के पोलों पर तालों के जाल से हो रहे शॉर्ट सर्किट पर उचित कार्रवाई का आह्वान किया। बैठक में एनएसी मार्केट के अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने भी शहरी क्षेत्र के लोगों की मांगों की पैरवी करते हुए समाधान को लेकर अपनी बात रखी।

-

क्या कहना है नगर परिषद अध्यक्ष का
अध्यक्ष नगर परिषद प्रेरणा ज्योति ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के बाशिंदों की समस्याओं पर आयोजित बैठक में सीवरेज संसाधनों में विस्तार और सुरक्षा की दृष्टि से हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के सुझाव मिले हैं। इस पर पार्षदों के सुझाव आमंत्रित कर मासिक बैठक में जल्द निर्णय लिए जाएंगे। वहीं, शहरी क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरीकरण को लेकर भी विकास कार्यों को धरातल में उतारने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें