फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए करवाएंगे मिनी मैराथन : भूप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नशा भगाओ-युवा का भविष्य बचाओ अभियान के संदेश को लेकर सोमवार को ज्ञान विज्ञान एवं साक्षरता समिति के जागरूकता कला जत्थे को उपायुक्त अपूर्व देवगन ने हरी झंडी दिखाकर मंडी से रवाना किया। कला जत्था 14 नवंबर को सरकाघाट और बलद्वाड़ा, 15 को सजाओ पीपलु और टिहरा, 16 को चोलथरा व रखोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधि, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सहित पूर्व सैनिकों को शामिल करने का आग्रह किया है। धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र भूप्पी ने बताया कि 16 नवंबर को चोलथरा में नशा मुक्ति के संदेश को लेकर युवाओं की मिनी मैराथन आयोजित की जाएगी। कहा कि युवाओं में जिस तेजी से नशे का प्रचलन बढ़ रहा है उससे देश व समाज में स्थिति चिंताजनक हो गई है। युवाओं व लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने को लेकर 14 नवंबर से कला जत्थे के कलाकार गीत संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें