फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कंसा खड्ड में नहीं लगने देंगे दीवार

विज्ञापन
बल्हघाटी के कंसा में खड्ड के बीच दीवार लगाने के विरोध में आयोजित बैठक के बाद  विधायक  इंद्र सिं
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के कंसा खेल मैदान के वजूद को बचाने के लिए मंगलवार को कंसा मैदान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित कंसा, स्यांह, डडौर व आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बैठक में निजी स्कूल की ओर से खड्ड में लगाई जा रही सुरक्षा दीवार का विरोध किया गया। 29 नवंबर दोपहर बाद कंसा मैदान में इसी मुद्दे को लेकर बैठक का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश, अश्वनी सैनी, अनिल सैनी, आलम राम, भवानी आजाद, कुलदीप ठाकुर, ऋषभ शर्मा, सीताराम वर्मा, रामचंद्र सैनी आदि का कहना है कि किसी भी सूरत में खड्ड के बीच में सुरक्षा दीवार का कार्य नहीं करने दिया जाएगा। खड्ड में सुरक्षा दीवार लगाना प्रकृति के साथ सीधे तौर पर छेड़छाड़ है। अगर सुरक्षा दीवार का कार्य नहीं रोका गया तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
...
खड्ड में दीवार का निर्माण उचित नहीं है। न्यायालय के आदेशों के मुताबिक अगर कार्य हो रहा है तो स्थान की वास्तविकता को देखते हुए शासन प्रशासन को जनहित को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। इससे कि मैदान भी बचा रहे और खड्ड का वास्तविक स्वरूप भी बरकरार रहे।
विज्ञापन


-इंद्र सिंह गांधी, विधायक बल्ह

...

लीज भूमि की आड़ में खड्ड में दीवार लगाना बिल्कुल ही गलत निर्णय है। 29 नवंबर को बैठक की जाएगी जिसमें इस समस्या के हल को लेकर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।
-संजीव गुलेरिया, अध्यक्ष एपीएमसी मंडी

...

भूमि लीज के आवेदन के लिए दिया गया एनओसी बिल्कुल ही गलत निर्णय था। सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। किसी भी सूरत में खड्ड में दीवार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें