फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल यूनिवर्सिटी को लेकर जाएंगे कोर्ट : इंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्थानांतरण को लेकर मामला फिर से गरमा गया है। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग सचिव की ओर से लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट शिफ्ट करने संबंधी पत्र बार-बार आ रहे हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए जमीन चिह्नित कर इसके दस्तावेज भी सरकार को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से निरीक्षण कर अन्य औपचारिकता पूरी कर दी है। चिह्नित साइट उपयुक्त है। हर तरह से सड़क सुविधा मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी के लोगों के साथ एक खुन्नस के तहत कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की नजर मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास पड़े 60 करोड़ पर है। मुख्यमंत्री उस पैसे को जैसे तैसे खर्च करना चाहते हैं। अगर मुख्यमंत्री नहीं मानते हैं तो फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस अवसर पर नेरचौक मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष केदारनाथ, महासचिव मनीष सैनी, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गोविंद ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें