सरकाघाट क्षेत्र में बारिश के होने से सूखी पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
सरकाघाट (मंडी)। समय पर बारिश न होने से मंडी जिले के किसानों में मायूसी छाई है। सरकाघाट व धर्मपुर उपमंडलों में बारिश न होने से फसल सूखने लगी है। किसान मेघ सिंह, उत्तम चंद, परस राम, मीरा देवी, सपना, हुकमी देवी, दिलजीत सिंह आदि ने बताया कि जिले में 15 दिसंबर तक गेहूं की बिजाई की जाती है लेकिन इस बार दिसंबर माह के अंत तक बारिश व बर्फबारी न होने से किसान-बागवानों में फसलों को लेकर मायूसी छाई है। इधर कृषि विभाग सरकाघाट (गोपालपुर) के विषय विशेषज्ञ रोहित कुमार ने बताया कि बिजाई के समय किसानों को बढ़िया बीज आवंटित किया गया है और अधिकांश किसानों ने घरों में रखा परंपरागत अच्छी किस्म का गेहूं बीज खेतों में बीजा है। जिन किसानों ने सिंचाई नहीं की है, वे बारिश का इंतजार करें, तभी यूरिया खाद का इस्तेमाल करें और बेहतर फसल पाएं। क्योंकि खाद हर समय डिपो पर मौजूद है।