सरकाघाट (मंडी)। भारत स्काउट एंड गाइड के 75वें स्थापना दिवस पर तमिलनाडु में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डायमंड जुबली जंबूरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के दो विद्यार्थियों अनमोल और आयुषी ठाकुर भाग लिया। स्कूल पहुंचने पर दोनों विद्यार्थियों का स्कूल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया।
प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पठानिया ने बताया कि तमिलनाडु में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें स्कूल के दोनों विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी में भाग लेकर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर दोनों विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य और स्काउट गाइड प्रभारी संजय कुमार, वनिता, अनिल कुमार, रेखा देवी आदि ने स्वागत किया। दोनों विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में अन्य विद्यार्थियों के समक्ष अपने अनुभव साझा किए। संवाद