फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये, 30 ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
मंडी के चारैहारघाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सड़क के धंसने से गिरी गाड़ियां। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। 20 सड़कें बाधित हो गई हैं और 30 से अधिक ट्रांसफार्मर बंद होने से कई गांवों की बिजली गुल है। सबसे अधिक नुकसान चौहारघाटी में हुआ है। यहां भूस्खलन की चपेट में कई वाहन आए हैं। रास्ते बंद होने के चलते जान जोखिम में डाल बच्चे स्कूल तक पहुंचे हैं। सड़क संपर्क कटने से कई गांवों में रोजमर्रा के उत्पाद नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी मार्ग बहाल करने के कार्य में जुटे हुए हैं। करसोग क्षेत्र में सबसे अधिक सात सड़कें बाधित हुई हैं। सराज में छह और थलौट में चार, सुंदरनगर और मंडी में तीन सड़कें बाधित हैं।
करनागन- किंडर, बगस्याड टिक्कर, बजड़ोल- जुघांड, लंबाथाच- चियूनी- चेत और शैटाधार, लंबाथाच- शिल्ली बागी- कलहणी, जंजैैली- भाखली- गाड़ागुशैणी, बगस्याड-टिक्कर, भैंथल- सनारली- शंकर देहरा- राजगढ़, थुनाग- केलटी- जैंशला, खदारगली- सोमाकोठी, महोग-गवालपुर, चूहडधार- कोटलू, कोटलू- नैंज ऑर मानी से शेगली आदि मार्ग बंद पड़े हैं। कटौली में 16, लडभड़ोल, मकरीडी में 14 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इससे कई गांवों में अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन

उधर अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मार्गों को बहाल करने के कार्य किए जा रहे हैं। बारिश के कारण यह कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बॉक्स
पांचवें दिन भी नहीं मिले लापता पांच लोग
पांचवें दिन भी एनडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में लगी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। मंडी में शुक्रवार से भारी बारिश के चलते अब तक 15 लोगों की जान जान चुकी है। पांच लोग लापता हैं। सेगली में एक ही परिवार के तीन और एक अन्य महिला लापता है। हणोगी से भी एक व्यक्ति लापता है। उधर, एसडीएम रीतिका जिंदल ने कहा कि बुधवार को लापता लोगों की तलाश जारी रही, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली हैं।

मंडी के चारैहारघाटी में मूसलाधार बारिश से क्षातिग्रस्त हुई सड़क में गिरी गाड़ी संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें