फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मिनी सचिवालय की दूसरी मंजिल से गिरा कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का कार्य करते मध्य प्रदेश निवासी एक कारीगर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल पधर से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मध्य प्रदेश का गौरव (21) मंडी के किसी ठेकेदार के पास कार्य करता है। युवक पधर में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय में टाइल डिजाइनिंग का कार्य कर रहा था। सीढ़ी खिसकने से नीचे गिर गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें