रिवालसर में पथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक । स्त्रोत जागरूक पाठक
रिवालसर (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रिवालसर खंड की ओर से रविवार को विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें शस्त्र पूजन, पथ संचलन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आगे आने वाले कार्यक्रमों के बारे में मंडी जिला प्रचारक चिराग ने बौद्धिक जानकारी रखी।
कार्यक्रम में रिवालसर खंड के खंड कार्यवाह घनश्याम, सह जिला कार्यवाह प्रदीप, सह विभाग कार्यवाह दुनी चंद सहित विभाग सेवा प्रमुख हेमंत मौजूद रहे। संवाद