फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चाइल्ड हेल्पलाइन ने नवजात को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चाइल्डलाइन मंडी ने शहर से एक नवजात को रेस्क्यू कर उसे शिशु गृह शिमला प्रबंधन को सौंपा है। हिजड़ों की ओर से नवजात को गोद लेने की खबर प्रकाशित होने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीयू) के निर्देशों पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने नवजात तक पहुंच कर उसे रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

टीम ने मंडी शहर में किराये के कमरे में रह रहे हिजड़ों के पास पहुंच कर नवजात को बरामद कर उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने आपबीती सुनाई। डीसीपीयू टीम के समझाने पर नवजात के परिजनों ने उसे शिशु गृह भेजने में सहमति दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने कहा कि नवजात को गोद लेने की जानकारी मिली थी। इस पर चाइल्ड हेल्पलाइन को नवजात को रेस्क्यू करने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें