फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरसात में बढ़े जलजनित रोग, पानी उबालकर पीने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां बरतने के लिए कहा
विज्ञापन

विभाग के पास दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक : सीएमओ दिनेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बरसात के मौसम में लोगों को पानी अच्छी तरह उबालकर पीने की सलाह दी है। इस मौसम में डायरिया, डायसेंटरी, टायफाइड, मलेरिया और डेंगू समेत जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पतालों में इन दिनों ऐसे मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
सीएमओ मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और पानी उबालकर ठंडा करने के बाद ही इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाकर उपचार लें। विभाग के पास दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घास काटने और खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों से शरीर को ढककर काम करने की अपील की, ताकि स्क्रब टायफस से बचाव हो सके। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच और उपचार करवाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें