फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित नहीं हो पाई पानी की गुणवत्ता

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर जलशक्ति विभाग की ओर से  स्थापित किए जाने वाले डिजिटल सैंसर युक्त पेयजल प्लेटफार्म। 
विज्ञापन
मंडी। जोगिंद्रनगर में लोगों को पानी की गुणवत्ता से अवगत करवाने के लिए जल शक्ति विभाग के पेयजल सैंसर प्लेटफार्म धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। पेयजल की गुणवत्ता का संशय मिटाने और जल जनित रोगों से बचाने के लिए जल शक्ति विभाग ने डिजिटल तकनीक का सहारा लेकर सार्वजनिक स्थानों में सैंसर युक्त पेयजल प्लेटफार्म लगाने का निर्णय करीब दो साल पहले लिया था।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए स्क्री लगाई थी। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पाया है। शहरी क्षेत्र के लघु सचिवालय के निकट पहला सेंसर युक्त पेयजल प्लेटफार्म स्थापित करने के अलावा रामलीला मैदान और चौंतड़ा व लडभड़ोल में भी डिजिटल पेयजल प्लेटफार्म स्थापित करने की योजना थी। अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में सेंसर युक्त डिजिटल पेयजल प्लेटफार्म स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें