फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो दिन से नहीं आया पानी, हाहाकार

Fri, 13 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो दिनों से पेयजल सप्लाई ठप होने से पानी के लिए हाहाकार मच गया है। लोग पानी के टैंकर खरीद कर जरूरत को पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा शहर की बावड़ियों में सुबह पांच बजे से पानी भरने के लिए जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। शहर में हर दिन 80 से 90 लाख लीटर पानी की डिमांड रहती है। ऐसे में दो दिन से सप्लाई नहीं होने से शहर में पेयजल स्रोतों पर भी दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


ब्यास नदी में गाद की अत्यधिक मात्रा ने अधिकारियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। जहां एक ओर लोग प्राकृतिक जल स्रोंतों से पानी भरने के लिए सुबह उठ रहे हैं। वहीं, आईपीएच विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की परेड भी शुक्रवार को सुबह पांच बजे ही शुरू हो गई। पड्डल स्थित पेयजल योजना में गाद की अत्यधिक मात्रा होने से दो दिनों से पानी नहीं उठाया गया।

अधिकारियों ने नदी में गाद की मात्रा बढ़ने के कारणों के जानने के लिए पंडोह डैम तक दौरा किया। बारिश थमे दो दिन हो चुके हैं, ऐसे में नदी का पानी मटमैला ही है। विभाग के अनुसार डैम नदी में साफ पानी पहुंच रहा है। विभाग ने शुक्रवार को पानी लिफ्ट करना तो शुरू कर दिया, लेकिन दोपहर तक लोगों के नल सूखे ही रहे।
विज्ञापन


शहर में स्कूल बाजार छुहडू, प्राचीन शिवा बावड़ी, सौली खड्ड छुहडू, भ्यूली पुल छुहडू, डिब्बा बावड़ी, रविनगर स्थित कुएं से लोग पानी भर रहे हैं। स्कूटरों व बाइकों पर लोग पानी ढोकर गुजारा कर रहे है। इसके अलावा शहरी पानी के टैंकर खरीद कर भी पानी की जरूरत को पूरा कर रहे हैं।

पानी में गाद की अत्यधिक मात्रा से पानी नहीं उठाया गया था। आज सुबह नदी का दौरा कर पानी उठाया गया है। शुक्रवार शाम तक पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-अरूण शर्मा, अधिशासी अभियंता आईपीएच विभाग मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें