फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्रस्ना लैब में पानी रिसाव से फिसलन, मरीज हो रहे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में रोजाना मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

पांच दिनों में 15–20 लोग गिरकर घायल व्यवस्था पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सरकार द्वारा अधिकृत क्रस्ना लैब में पानी के रिसाव के कारण फर्श पर लगातार फिसलन बनी हुई है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जांच के लिए रोजाना करीब 100 मरीज पहुंचते हैं, लेकिन गीले और फिसलन भरे फर्श के कारण कई मरीज अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
पिछले पांच दिनों में 15 से 20 मरीज फिसलकर घायल हो चुके हैं, बावजूद इसके समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थिति को लेकर मरीजों के तीमारदारों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर आने वाले मरीजों के लिए रैंप की सुविधा लंबे समय से उपलब्ध नहीं है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लैब में फैली अव्यवस्था और पानी के रिसाव से उठती दुर्गंध से कर्मचारियों को भी काम करने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सरकार की ओर से अधिकृत क्रस्ना लैब में लगातार हो रहे पानी के रिसाव से मरीजों को चोटिल होना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के बारे में कई बार अस्पताल प्रशासन को अवगत करवा है। लेकिन समस्या का समाधान करवाने में अस्पताल प्रशासन रूचि नहीं दिखा रहा।
- सरिता ठाकुर, प्रभारी क्रस्ना लैब, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर

मरीजों को निजी प्रयोगशाला के समीप पानी के रिसाव से जो दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उसके त्वरित समाधान की कवायद शुरू कर दी गई है।
- डॉ विकास नाथ, एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें