फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में छाया जल संकट, सुबह ही जल स्त्रोंतों में लग रही दौड़

Fri, 01 Aug 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर में पेयजल किल्लत के चलते छत से पटक रहे बारिश के पानी को इक्ट्ठा करने के लिए रखे बर्तन।
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में बारिश से मची तबाही के बाद बीते चार दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। हालात इतने खराब हैं कि कई घरों में हाथ-मुंह धोने तक के लिए पानी नहीं बचा। सुबह होते ही लोग बर्तन लेकर पैदल या वाहनों से बावड़ियों और जल स्रोतों की ओर दौड़ रहे हैं। रात 10 बजे तक इन स्थानों पर भीड़ देखी जा रही है। माताओं से लेकर छोटे बच्चे पानी की बोतलें लेकर स्रोतों से पानी भरने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कई होटल, गेस्ट हाउस और दफ्तरों में भी पानी खत्म हो गया है। लोग 2000 रुपये में टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। ढाबा और चाय दुकानदार डिस्पोजल में खाना-चाय परोस रहे हैं। टारना में पानी भर रहे राहुल और कर्ण ने बताया कि पहली बार सुबह उठकर पानी लाना पड़ रहा है। छात्राओं वंशिका और आकांशा ने कहा कि मंदिर से चुपके से पानी भरना पड़ा।
बस अड्डा फिर बना तालाब, यात्री परेशानी
अंतरराज्यीय बस अड्डा मंडी एक बार फिर बरसात में जलभराव की चपेट में आ गया है। तेज बारिश के दौरान बस अड्डे की छत से लगातार रिसाव हो रहा है, जिससे पानी सीधे प्लेटफॉर्म और दुकानों में पहुंच रहा है। फर्श पर जमा पानी के कारण यात्रियों को बैठने और इंतजार करने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों की दुकानें भीगने से नुकसान झेल रहे हैं, जबकि यात्री छत टपकने के कारण खुले में भीगते हुए बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने बताया कि रिसाव की समस्या को विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है और इसे जल्द ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें