फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का पानी पीने को मजबूर लहोटवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। प्रदेश सरकार के हर घर को जल देने के दावों के बीच जल शक्ति विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। उपमंडल के लहोट गांव के लोग नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत स्थानीय महिलाओं ने जल शक्ति विभाग सब डिवीजन चुराग के एसडीओ से की है।
विज्ञापन

विभाग ने ग्रामीणों की समस्या को जानने के लिए शुक्रवार को कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा। महिलाओं ने बताया कि लहोट गांव के लिए करीब 40 वर्ष पूर्व पांडली नाला से पेयजल लाइन बिछाई गई थी। आठ माह से योजना के स्रोत में पानी न होने से लोगों को मजबूरी में नाले का गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
पहले भी जलशक्ति विभाग को लिखित में सूचित किया था। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। गर्मियों के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं ने कनिष्ठ अभियंता को लहोट गांव के लिए बिछाई जा रही पेयजल लाइन का कार्य 20 अप्रैल तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। महिलाओं ने काम पूरा न होने पर चुराग कार्यालय के घेराव के लिए चेताया है। लहोट गांव की सुलोचना, सुभद्रा, आशा, सुनीता आदि ने कहा कि आठ महीने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
कई बार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन सहित विभाग को शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जो नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था वह भी अधर में लटका हुआ है। कहा कि अब अगर 20 अप्रैल तक लाइन बिछाने का कार्य को पूरा नहीं किया गया तो मजबूरन महिलाओं को आंदोलन पर उतरना होगा।
सहायक अभियंता करसोग दीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लहोट गांव तक पेयजल लाइन बिछाने के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। इस बारे में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें